फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘इमामों को वेतन देना वक्फ बोर्ड का जिम्मा’

विज्ञापन
खुर्शीद राजाका को ज्ञापन सौंपते इमाम - फोटो : Mewat
विज्ञापन
नूंह। हरियाणा वक्फ बोर्ड के इमामों का संगठन ने बुधवार को बड़कली चौक पर बोर्ड के मेंबर एवं एमडीए के पूर्व चेयरमैन खुर्शीद राजाका से मुलाकात कर पिछले चार महीनों से वेतन नहीं मिलने की शिकायत की। संगठन के अध्यक्ष मौलाना असरुद्दीन ने मांगपत्र देते हुए कहा कि वेतन ना मिलने से बोर्ड के कर्मचारियों के परिवारों को गुजारा करना मुश्किल हो गया है। इस पर खुर्शीद राजाका ने प्रतिनिधि मंडल को समझाते हुए कहा कि वक्फ बोर्ड के कर्मचारियों का वेतन सरकार के खजाना से नहीं बल्कि बोर्ड के अपने निजी फंड से मिलता है।
विज्ञापन

खुर्शीद राजाका ने बताया कि पंजाब हरियाणा के माननीय उच्च न्यायालय ने केवल बोर्ड के चेयरमैन के चुनाव पर रोक लगाई है। वेतन देने और जमीनों की लीज पट्टे करने पर नहीं। उन्होंने कहा कि नए बोर्ड के गठन के बाद में सरकार ने कोई भी ऐसा नया कानून और आदेश पारित नहीं किया, जिसकी वजह से कर्मचारियों का वेतन या जमीनों का लीज पट्टा रोका जा सके। उन्होंने कहा कि पहले की तरह बोर्ड का बिजनेस को सुचारु रूप से चलाना वक्फ बोर्ड प्रबंधन की अपनी जिम्मेदारी है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री से जल्दी मुलाकात कर वक्फ बोर्ड के मौजूदा हालात की जानकारी देंग्रे और बोर्ड के सभी कार्यों में तेजी लाने के लिये जरूरी आदेश पारित कराकर सबकी समस्याओं का समाधान कराएंगे। इस मौके पर मौलाना अहमद मोहम्मदपुर, मोहम्मद इरफान, शेर मोहम्मद, मोहम्मद निशार, मौलाना अनस, शहाबुद्दीन, नूर मोहम्मद, मोहम्मद हाफिज, खलील, हाफिज अब्बास, शाहिद व जुनैद सहित दो दर्जन हाफिज व मौलाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें