फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

Mon, 17 Nov 2025 01:38 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
मृतक प्रदुम की फाइल फोटो
विज्ञापन
रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र केदुल्हापार मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास रविवार की शाम को पिकअप ने सामने से आ रहे बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी मलाैली भिजवाया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धनघटा क्षेत्र के निहैला गांव निवासी प्रदुम (25) पुत्र स्वर्गीय बांकेलाल और श्रवण (24) पुत्र अमृतलाल बाइक से दुल्हापार चौराहे पर आए थे। वहां से गोविंदगंज की तरफ जा रहे थे। ईंट भट्ठे के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को रौंद दिया। दोनाें सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी मलौली भिजवाया। चिकित्सक ने देखते ही प्रदुम को मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही श्रवण की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक की मौत की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

लोग तत्काल सीएचसी मलौली पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। प्रदुम दो भाइयों में छोटा था। प्रदुम की मौत से परिजन बदहवास थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें