फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: श्रद्धापूर्वक मनाई संत अवैद्यनाथ की 11वीं पुण्यतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा(संवाद)। विश्व हिंदू महासंघ जिला गौतमबुद्ध नगर ने रविवार को सेक्टर-36 के सनातन धर्म मंदिर परिसर में राष्ट्र संत ब्रह्मलीन अवैद्यनाथ की 11 वीं पुण्यतिथि श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन व पुष्पांजलि अर्पण के बाद सुंदरकांड पाठ से हुआ।
विज्ञापन

मंदिर समिति अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह, मुख्य पुजारी योगेंद्र पंडित, हनुमान सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला संयोजक देवेंद्र सिरोहा तथा कई अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पुष्प, अंगवस्त्र और पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मेरठ मंडल प्रभारी नीरज शर्मा ने कई पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रदेव सिंह, मंडल प्रभारी नीरज शर्मा, प्रदेश मंत्री नरेंद्र सिंह, भाजपा अध्यक्ष विमला वाथम, भाजपा नेता जयप्रकाश, महिला उन्नति संस्थान की जिला अध्यक्ष रेनूबाला, मातृशक्ति जिलाध्यक्ष नीलम राणा, जिला महामंत्री प्रीति तेवतिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष साधना शर्मा, महानगर अध्यक्ष किरण त्यागी, क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा विनोद त्यागी शामिल हुए। अध्यक्षता जिला प्रभारी चौधरी तेज सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें