फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहबेरी केस : आरोपी बिल्डरों पर होगी कठोर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबेरी केस : आरोपी बिल्डरों पर होगी कठोर कार्रवाई
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। शाहबेरी केस के आरोपी बिल्डरों पर पुलिस-प्रशासन का रुख बेहद सख्त है। आरोपी बिल्डरों पर अधिकारी कठोर कार्रवाई कर सकते हैं। इसके लिए आलाधिकारियों ने बिसरख कोतवाली पुलिस से अब तक की कार्रवाई की रिपोर्ट तलब कर ली है। आशंका जताई जा रही है कि सोमवार को जिलाधिकारी के निर्देशानुसार शाहबेरी के आरोपियों पर एनएसए और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सकती है। इससे पहले भी एक आरोपी बिल्डर पर एनएसए और अन्य 42 पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं, 20 आरोपी बिल्डरों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस के मुताबिक, माननीय सर्वोच्च न्यायालय की याचिका संख्या 55560 में 16 अक्तूबर 2014 को यथास्थिति के आदेश पारित होने के बावजूद शाहबेरी में बिल्डरों ने अवैध निर्माण किए। इनमें से ही दो भवन 17 जुलाई 2018 को को गिर गए थे। मलबे में दबकर नौ लोगों की मृत्यु हो गई थी। वहीं, एनडीआरएफ की टीम ने 72 घंटों तक राहत कार्य चलाया था। हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। तब ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने बिल्डरों के विरुद्ध एक के बाद एक 86 केस दर्ज कराए। सोमवार को पुलिस ने शाहबेरी में अवैध निर्माण करने वाले सबसे बड़े बिल्डर दिल्ली के गौतमनगर निवासी जसवीर सिंह मान को गिरफ्तार किया। आरोपी बिल्डर ने अपने सहयोगी रमेश चंद्र अग्रवाल के साथ मिलकर खसरा नंबर 35 व 46 में लगभग 250 अवैध फ्लैट का निर्माण कर इनमें से 169 की बिक्री कर दी थी। आशंका जताई जा रही है कि जसवीर पर पुलिस रासुका लगाने के लिए रिपोर्ट तैयार करने में जुटी है। वहीं, अन्य बिल्डरों पर भी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सकती है। उधर, पुलिस फरार 48 आरोपियों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कराने का प्रयास कर रही है। इसके बाद इनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि कई आरोपी बिल्डरों को हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे भी मिला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल केस दर्ज - 86
गिरफ्तार - 20
रासुका - 1
गैंगस्टर - 42
फरार - 48
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, दिल्ली, हरियाणा आदि क्षेत्रों में दबिश दे रहीं हैं। जल्द कुछ और आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की उम्मीद है। अन्य आरोपियों पर भी आलाधिकारियों के निर्देश पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
- मनोज पाठक, बिसरख कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें