यमुना सिटी (संवाद)। रबूपुरा कस्बे के कादलपुर गांव में रविवार सुबह मजदूरी करने आए एक युवक और उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर रबूपुरा थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस को दी शिकायत में गांव अनवरगढ़ निवासी जव्वार ने बताया कि 25 अक्टूबर की सुबह करीब 7:30 बजे वह अपने बेटे, भाई और पत्नी के साथ गांव कादलपुर में खेत पर मजदूरी करने गया था। आरोप है कि इसी दौरान गांव कादलपुर निवासी फरमान, आसिफ, ईसुफ और रिहान वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके और परिवार के लोगों के साथ लाठी-डंडों और धारदार हथियार के मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में पीड़ित के भाई के हाथ का अंगूठा कट गया और गर्दन पर गंभीर चोट आई। रबूपुरा थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।