फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डिजिटल क्राप सर्वे में सदर तहसील को प्रदेश में प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा की गई। अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बताया कि डिजिटल क्राप सर्वे (ई-खसरा पड़ताल) में प्रदेश के 353 तहसीलों में जिले की तहसील सदर को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

इसमें अच्छा कार्य करने वाले उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व खंड विकास अधिकारी को विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल व जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।



बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व लेखपालों से कहा कि प्रत्येक दिन काम से कम पांच- पांच फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करें और इसकी मॉनिटरिंग तहसील स्तर पर क्लस्टर नामित कर राजस्व निरीक्षक के माध्यम से समीक्षा करें तथा इसकी गूगल शीट भी तैयार की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री के साथ ही साथ लेखपाल रियल टाइम खतौनी कार्य पूर्ण करे। जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक के माध्यम से यह सुनिश्चित करें कि कम से कम पांच पांच फार्मर रजिस्ट्री प्रत्येक दिन बनें।
जिलाधिकारी ने कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि प्रत्येक दिन 25-25 फॉर्मर रजिस्ट्री बनवाया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चंद्र, उपनिदेशक कृषि विकेश पटेल, सभी खंड विकास अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें