फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादाबाद : एदलपुर का दाऊजी मंदिर संवारा गया

विज्ञापन
एदलपुर का दाऊजी मंदिर। संवाद  - फोटो : samvad
विज्ञापन
जनपद की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को संवारने की दिशा में पर्यटन विभाग लगातार काम कर रहा है। इसी क्रम में सादाबाद तहसील के एदलपुर स्थित दाऊजी महाराज मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है। मंदिर परिसर के सुंदरीकरण और पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लगभग 60 लाख रुपये की लागत से कई कार्य कराए गए हैं।
विज्ञापन


मंदिर परिसर में राजस्थानी पत्थरों का फर्श बिछाया गया है, जिससे यहां की सुंदरता बढ़ गई है। श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल की सुविधा, शौचालय और प्रकाश व्यवस्था को भी बेहतर किया गया है। भवन निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जिसे जल्द ही कार्यदायी संस्था द्वारा मंदिर प्रशासन को हस्तांतरित किया जाएगा।
दाऊजी महाराज मंदिर धार्मिक आस्था का केंद्र होने के साथ-साथ अब पर्यटकों के लिए आकर्षण का स्थल भी बनेगा। आसपास के कस्बों और गांवों के लोग बड़ी संख्या में यहां दर्शन करने आते हैं। माना जा रहा है कि मंदिर को विकसित करने से यहां न केवल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी बल्कि क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

जिला पर्यटन सूचना अधिकारी जरीना बानो ने बताया कि सरकार का उद्देश्य धार्मिक स्थलों को विकसित कर स्थानीय लोगों को रोजगार और पर्यटन से जोड़ना है। दाऊजी महाराज मंदिर इस दिशा में एक अहम पहल है। निर्माण कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें