फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइव शो के दौरान रोमांटिक हुए सचिन-सीमा: एंकर ने टोका तो शर्माते हुए अलग हुए दोनों, वकील बोले- इनका प्रेम अमर

Sat, 02 Sep 2023 05:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि ये दोनों अपने वकील एपी सिंह संग एक टीवी चैनल से बातचीत कर रहे थे। इस बीच सचिन अपना चेहरा सीमा के करीब ले जाता हुआ नजर आता है। ऐसा लगता है कि वह सीमा को किस करना चाहता है।
विज्ञापन
सचिन-सीमा हुए रोमांटिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर और रबूपुरा के सचिन मीणा की लव स्टोरी की खबरों के बीच अब इन दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों एक दूसरे को देखकर रोमांटिक हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

डिबेट शो में थे दोनों
वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि ये दोनों अपने वकील एपी सिंह संग एक टीवी चैनल से बातचीत कर रहे थे। इस बीच सचिन अपना चेहरा सीमा के करीब ले जाता हुआ नजर आता है। ऐसा लगता है कि वह सीमा को किस करना चाहता है लेकिन इससे आगे दोनों के बीच में कुछ हो पाता टीवी चैनल का एंकर कहता हुआ सुनाई देता है 'सचिन जी अभी कैमरा चालू है।' इसके बाद दोनों शर्माते हुए अलग हो जाते हैं। इसके सीमा कहती है कि ये कान में कुछ कहना चाह रहे थे।

प्यार अमर है
इस पूरे वाकये के बाद सचिन-सीमा के वकील एपी सिंह एंकर से कहते हैं कि इनका तो प्यार ही अजर है, अमर है। चाहें इनका कैमरा के आगे हो या कैमरा के पीछे हो। ये तो प्यार की मिशाल हैं। 

नेपाल में कर चुके हैं दोनों शादी
बता दें कि पहले से शादीशुदा सीमा हैदर पाकिस्तान के कराची से नेपाल के रास्ते सचिन से मिलने ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव पहुंची थी। खास बात यह है कि सीमा अकेले यहां नहीं आई बल्कि अपने साथ वो अपने चार बच्चों को भी साथ लाई है। दोनों पहले ही सबको बता चुके हैं कि इन्होंने नेपाल के पशुपति नाथ मंदिर में हिंदू रिति रिवाज से शादी कर ली है और इसके प्रमाण के तौर पर तस्वीरें भी दिखाई थीं।
विज्ञापन

'सीमा को दिलाकर रहूंगा भारत की नागरिकता'
सीमा हैदर बिना वीजा के भारत में दाखिल हुई थी, ऐसे में इस पर मामला दर्ज है। सीमा गिरफ्तार होने के बाद फिलहाल जमानत पर रिहा है। अब पाकिस्तानी महिला को भारतीय नागरिकता दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के चर्चित वकील एपी सिंह इनका केस लड़ रहे हैं। रक्षा बंधन के दिन एपी सिंह ने बकायदा सीमा से राखी बंधवाई। सीमा ने भी पैर छूकर आशीर्वाद लिया और कहा मैं बहुत खुश हूं कि मुझे इनके जैसा बड़ा भाई मिल गया है। वहीं एपी सिंह ने भी कहा कि वह हर हाल में सीमा हैदर को भारत की नागरिता दिलाकर रहेंगे। इतना ही नहीं सारे अधिकार दिलाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें