फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विकास कार्यों का जिम्मा आरडब्ल्यूए को, प्राधिकरण करेगा सहयोग

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण की बैठक के बाद गोल्फ लिंक-1 में विकास कार्य जारी रहेंगे। आरडब्ल्यूए ने
विज्ञापन
- अंसल गोल्फ लिंक-1 में सड़क, पार्क और अन्य कार्यों पर बनी सहमति
विज्ञापन

फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। अंसल गोल्फ लिंक-1 में विकास कार्यों को लेकर चल रहा विवाद अब समाप्त हो गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में हुई बैठक में तय किया गया कि क्षेत्र में सड़क निर्माण, पार्कों की देखरेख और अन्य विकास कार्य आरडब्ल्यूए गोल्फ लिंक-1 की ओर से कराए जाएंगे।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विनोद कसाना ने बताया कि अंसल गोल्फ लिंक-1 फ्री होल्ड प्रॉपर्टी है। पहले यहां विकास कार्य अंसल बिल्डर्स द्वारा कराए जाते थे, लेकिन विवाद के बाद निवासियों ने आरडब्ल्यूए का गठन किया। उन्होंने बताया कि 3 अगस्त को प्राधिकरण अधिकारियों ने दोनों पक्षों को बुलाकर समस्याएं सुनीं। बैठक में एसीईओ, ओएसडी, जीएम, डीजीएम समेत अन्य अधिकारियों ने विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर सहमति बनाई। अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकरण के पास गोल्फ लिंक-1 के विकास कार्यों के लिए बजट उपलब्ध नहीं है। सीवर सफाई, ड्रेनेज और स्ट्रीट लाइट जैसे कार्य प्राधिकरण की ओर से कराए जाएंगे, जबकि अन्य विकास कार्य आरडब्ल्यूए संभालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें