नोएडा। सेक्टर 30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में ईसीएचओ इंडिया के सहयोग से पीडियाट्रिक नेफ्रोलॉजी, पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी और मेडिकल जेनेटिक्स में ऑनलाइन स्ट्रक्चर्ड ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू होने वाला है। इस प्रोग्राम का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के पीडियाट्रिशियन के ज्ञान और क्लीनिकल स्किल को मजबूत करना है। इसका शुभारंभ एडिशनल चीफ सेक्रेटरी मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट अमित कुमार घोष करेंगे। इस दौरान डॉ. एके सिंह, डीन प्रो. डीके सिंह, डॉ. संदीप भल्ला भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान एक्यूट किडनी इंजरी का डायग्नोसिस और मैनेजमेंट पर एक सेशन होगा। ब्यूरो