फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आरडब्ल्यूए ने मनाया विश्व रेबीज दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

-सेक्टर 92 के कम्युनिटी सेंटर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर 92 की आरडब्ल्यूए और सेक्टर 92 की एनिमल वेलफेयर कमेटी ने विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम किया। यह कार्यक्रम सेक्टर के अंदर कम्युनिटी सेंटर में हुआ और इस दौरान सेक्टर के बच्चे और अन्य लोग शामिल रहे।


कार्यक्रम के आयोजक अंकुर बागले ने बताया कि विश्व रेबीज दिवस का कार्यक्रम एक्ट नाउ: यू, मी एंड कम्युनिटी थीम के साथ मनाया। इस दौरान स्कूली बच्चों, घरेलू सहायकों, सुरक्षा कर्मियों और सेक्टर 92 के निवासियों को जागरूक किया गया। निवासियों को बताया गया कि जानवरों के काटने के बाद क्या करें और क्या न करें। इसके साथ ही और जिम्मेदार पालतू स्वामित्व पर बातचीत की गई और बच्चों के लिए एक प्रश्नोत्तरी थी जिसमें कुछ सवाल पूछे गए। कार्यक्रम में अंकुर बागले, डॉ. रश्मि भारद्वाज, डॉ. मोनील सिंघई, अमृता सिंह, विवेक, रंजन सिंह, तरविंदर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुत्तों की गणना की गई थी
अंकुर ने बताया कि निवासियों ने स्वयंसेवकों और सुरक्षा गार्डों की मदद से एक सामुदायिक कुत्तों की गणना की गई थी। इसमें अधिकतर कुत्तों के लिए नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नसबंदी और टीकाकरण शिविरों का आयोजन किया गया है। एक निजी आश्रय में एक स्तनपान कराने वाली मादा कुत्ते और उसके पिल्लों के लिए सुरक्षित देखभाल की व्यवस्था की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें