फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा रूसी सेना का विमान, कल हुई थी लैडिंग, अब भी रनवे पर है खड़ा

Wed, 09 Sep 2026 04:57 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, यमुना सिटी

सार

रूसी सेना का विमान नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा। यह किसी दूसरे देश की आर्मी के विमान की पहली लैंडिंग बताई जा रही है, इसे राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर खड़ा विमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रूसी सेना के विमानों ने लैंडिंग की है। एयरपोर्ट के लिए यह पहला मौका है, जब किसी दूसरे देश की सेना के विमान को यहां लैंड कराया गया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का आगामी दिनों में भारतीय दौरा भी होना है, ऐसे में सैन्य एयरक्रॉफ्ट की इस लैंडिंग को काफी अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन



दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन होना है। रूसी राष्ट्रपति का भी इस सम्मेलन में शामिल होना लगभग तय है और वह सम्मेलन का हिस्सा रहेंगे। उनके संभावित भारतीय दौरे से पहले मंगलवार सुबह लगभग 5:30 बजे रूसी सेना का विमान आईएल-76 नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचा है।
विज्ञापन

मंगलवार को लैंडिंग करने के बाद से यह विमान एयरपोर्ट के रनवे पर ही खड़ा है। रूसी आर्मी के विमान की लैंडिंग को लेकर यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि हो सकता है राष्ट्रपति पुतिन जब भारत आएं तो उनका विमान भी दिल्ली की जगह नोएडा एयरपोर्ट पर ही लैंड कराया जाए। इसके बाद वह नोएडा से दिल्ली जाएं। ऐसे में एयरपोर्ट प्रबंधन ने भी विभागीय स्तर पर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें