फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 11 अगस्त से शुरु होगा ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। गौतमबुद्ध नगर की प्रतिभाओं को निखारने के लिए ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है। टूर्नामेंट में दिल्ली एनसीआर से 32 टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता में सभी मुकाबले नॉकआउट होंगे।
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जिले के दर्शकों को एक बार फिर क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलने वाला है। स्टेडियम में 11 से 26 अगस्त तक बाबा बाबू राम भाटी मेमोरियल ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें गौतमबुद्ध नगर से 27 टीमें, जाबली से एक, दिल्ली से एक व हरियाणा से तीन टीमें भाग ले रही हैं। चैनपाल प्रधान ने बताया कि लीग में फाइनल विजेता को एक लाख 51 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 71 हजार रुपये की इनामी राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। हर दिन तीन मैच खेले जाएंगे। सभी मैच दिन में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें