फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई : नहीं दिया दाखिला 500 स्कूलों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) नियम के अंतर्गत दाखिले कराना बेसिक शिक्षा विभाग के लिए मुश्किल का सबब बनता जा रहा है। प्रतिदिन आ रही शिकायतों से तंग आकर विभाग ने अब दाखिले की सूची में आने वाले सभी स्कूलों को नोटिस भेजने का फैसला लिया है। शुक्रवार शाम तक 500 से ज्यादा निजी स्कूलों को नोटिस भेज भी दिए गए हैं। इसमें बच्चों को दाखिला देकर तीन दिनों के अंदर जवाब मांगा गया है। जवाब न देने या दाखिला न करने की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आईटीई के तहत दाखिले के लिए लॉटरी के जरिये पहली सूची 393 स्कूलों में 2103 व दूसरी में 343 स्कूलों में 1421 बच्चों के नाम जारी किए गए थे। इनमें से कुछ स्कूलों ने इक्का-दुक्का बच्चे को दाखिला दे दिया, बाकी को चक्कर कटवाए जा रहे हैं। ऐसे में प्रतिदिन आ रही शिकायतों से परेशान होकर बेसिक शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सक्सेना ने दोनों सूची के स्कूलाें को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। विभाग के मुताबिक, पांच सौ से अधिक स्कूलों को नोटिस भेज दिया गया है। स्कूलों को तीन दिनों में बच्चों को दाखिला देकर विभाग को सूचित करने के निर्देश हैं।
आरटीई के मामले में बहुत से निजी स्कूल न तो बच्चों का दाखिला ले रहे हैं और न वेब लिंक पर जानकारी दे रहे हैं। ऐसे में अब सभी स्कूलों को नोटिस भेजकर बच्चों का दाखिला लेकर तीन दिनों में जवाब देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धर्मेंद्र सक्सेना, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें