फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आरएसएस कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन कर शस्त्र पूजे

विज्ञापन
12 रोहतक में वीरवार को आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पथ संचालन करते स्वयंसेवक।
विज्ञापन
रोहतक। सफेद कमीज व खाकी पैंट में राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ के कार्यकर्ताओं ने वीरवार सुबह पथ संचलन पूरा किया। संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर विजय दशमी पर उत्सव युगाब्द के तहत 12 स्थलों पर शस्त्र पूजन किया गया।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर एक सामुदायिक केंद्र समेत चार स्थानों के अलावा कलानौर, मकड़ौली व लाखन माजरा खंड में दो-दो, सांपला व महम खंड में एक-एक कार्यक्रम हुए। विभिन्न वर्गों के लोगों ने इसमें भाग लिया। मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद से रास बिहारी रहे।
उन्होंने कहा कि विजयदशमी को संघ स्थापना दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस उत्सव के माध्यम से सभी ने समाज में एकता, बंधुत्व व राष्ट्र प्रेम के मूल्यों को सशक्त करने का प्रयास किया। जिला संपर्क प्रमुख विश्वेंद्र ने सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रवाद व संगठनात्मक अनुशासन का महत्व बताया। मकड़ौली, रोहतक के भालौठ मंडल में भी पर्व मनाया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें