फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आशियानों को न तोड़ने की लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक तेजपाल तंवर से मिले निवासी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोहना। सोहना कस्बे के वार्ड नंबर-13 स्थित पहाड़ व पीर कॉलोनी के सैकड़ों निवासियों ने भाजपा विधायक तेजपाल तंवर से मुलाकात की। पीड़ित लोगों ने विधायक को बताया कि इन दोनों कॉलोनियों में गरीब और मजदूर वर्ग के लोग करीब 50 वर्षों से परिवारों के साथ रह रहे हैं।
विज्ञापन

यहां लगभग 250 आशियाने निर्मित हैं, जिनमें सड़क, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं भी हैं और सभी लोग नियमित रूप से शुल्कों का भुगतान भी कर रहे हैं। इसके बावजूद पर्यटन विभाग इन आशियानों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई करने में जुटा हुआ है। लोगों ने इस तोड़फोड़ को रोकने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पत्र विधायक को सौंपा। इस पर विधायक तेजपाल तंवर ने लोगों को मुख्यमंत्री से बात करके तोड़फोड़ की कार्रवाई को रोकने का आश्वासन दिया। इस दौरान पार्षद आशा देवी, पूर्व पार्षद अनिल कुमार, विनोद, नीलकमल, जीवन, विजयपाल, टेकचंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें