फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिना ओटीपी और लिंक भेजे बुजुर्ग के खाते से 3.95 लाख निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र के पसौंडा निवासी नूरहसन के बैंक खाते से ठगों ने 3,95,987 रुपये निकाल लिए। यह पूरी रकम 17 सितंबर 2025 से 18 सितंबर 2025 के बीच निकाली गई। आठ बार में निकले रुपये मुख्तार नाम के दो अलग-अलग बैंक के क्रेडिट कार्ड में जमा हुए हैं। मामले में एक व्यक्ति अमित सैनी का नाम भी सामने आया है। पीड़ित ने 18 सितंबर को ऑनलाइन ठगी की शिकायत की। थाने में शिकायत पहुंचने के बाद दो अक्तूबर की रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


नूरहसन ने अपनी शिकायत में बताया कि 18 सितंबर को उनके मोबाइल नंबर पर खाते से 65 हजार रुपये कटने का मैसेज आया था। वह बैंक पहुंचे और पासबुक एंट्री कराई। तब पता चला कि उनके खाते से रुपयों की कटौती पहले से हो रही थी लेकिन उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं हुई। 17 सितंबर 2025 को बैंक खाते से तीन बार में 2,31,936 रुपये निकाले गए। वहीं 18 सितंबर 2025 को पांच बार में 1,64,051 रुपये निकले थे। छानबीन हुई तब पता चला कि पूरी रकम मुख्तार नामक व्यक्ति के दो क्रेडिट कार्ड में जमा हुई है। नंबर निकालकर पीड़ित ने जब मुख्तार से बात की तब उसने बताया कि अमित सैनी नामक व्यक्ति से उन्होंने क्रेडिट कार्ड में रुपये जमा करने को कहा था। इसके बाद बुजुर्ग पीड़ित ने ऑनलाइन साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराई। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि क्रेडिट कार्ड धारक का पता लगाकर उसे ट्रेस किया जा रहा है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें