फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मोबाइल अपडेट का संदेश भेज उड़ाए 3.88 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित ने बिसरख कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के व्यक्ति के बैंक खाते से मोबाइल अपडेट के बाद साइबर ठगों ने 3.88 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली। आरोपियों ने पीड़ित के अमेजन अकाउंट में सेंध लगाकर गिफ्ट कार्ड खरीदे और ई-मेल आईडी पर भेज दिया। बिसरख कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
पीड़ित सचिन कुमार ने बताया कि 13 जून की दोपहर उनके मोबाइल फोन पर सॉफ्टवेयर अपडेट के नोटिफिकेशन आने लगे, जिसके बाद उन्होंने मोबाइल अपडेट किया। रात 10 बजे उन्हें पता चला कि उनके बैंक खाते से 3,88,505 रुपये निकाल लिए गए हैं। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर तीन अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर ठगों की ओर से उनके अमेजन अकाउंट का दुरुपयोग करते हुए गिफ्ट कार्ड खरीदने की भी जानकारी उन्हें मिली। उन्होंने बताया कि बैंक से प्राप्त संदेशों के आधार पर उन्हें जानकारी मिली कि धनराशि जितेश कुमार नाम के व्यक्ति के खाते में गई भेजी गई है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें