फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेबर चौक पर स्थायी रहेगा रूट डायवर्जन-अमर उजाला

विज्ञापन
नोएडा लेबर चौराहा में डाइवर्जन के बाद लगा जमा एवं पैदल और साइकिल चालक कुछ ऐसे निकल रहे है । फोटो ला
विज्ञापन
हेडिंग: लेबर चौक पर रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू
विज्ञापन

सबहेड: लोहे के हटाकर सीमेंटेड बैरियर से रास्ता किया बंद, जाम से हुई परेशानी
जाम से निपटने की अधूरी तैयारी, सड़क किनारे खड़े वाहनों से भी थमी रफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। नोएडा को गाजियाबाद से जोड़ने वाले लेबर चौक पर जाम से निपटने की तैयारी किए बिना ही रूट डायवर्जन की व्यवस्था स्थायी रूप से लागू कर दी गई है। शुक्रवार को लोहे के बैरियर हटाकर सीमेंटेड बैरियर से रास्ता बंद कर दिया गया। वहीं, खोड़ा मार्ग पर अव्यवस्था के कारण शाम होते ही एक बार फिर वाहनों की रफ्तार थमनी शुरू हो गई। लंबे जाम का सामना लोगों को करना पड़ा।
लेबर चौक पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रजत विहार की ओर से सेक्टर-62 जेएसएस, सेक्टर-58 व 59 की तरफ जाने वाला सीधा रास्ता बंद कर दिया था। बायीं ओर मुड़कर वाहनों को यू-टर्न लेकर वापस आना पड़ रहा है। डायवर्जन के बाद बिगड़े हालात को देखते सोमवार को यू-टर्न व्यवस्था में बदलाव किया गया था, लेकिन इसके बाद भी शाम को पीक टाइम में वाहनों की रफ्तार थम रही है। दरअसल, खोड़ा कॉलोनी से लगती सर्विस रोड नोएडा प्राधिकरण के अधीन है लेकिन प्राधिकरण इसे अतिक्रमण से मुक्त कराने में नाकाम साबित हो रहा है। मुख्य मार्ग के किनारे ऑटो मैकेनिक ने सड़क को घेरा हुआ है। इसके अलावा खोड़ा कॉलोनी के ट्रक और बस भी मुख्य मार्ग पर ही खड़े हो रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस लगातार सड़क पर खड़े वाहनों के चालान काटने की कार्रवाई कर रही है, लेकिन हालात सुधरते दिखाई नहीं दे रहे हैं। शुक्रवार को रूट डायवर्जन व्यवस्था को स्थायी रूप से लागू कर दिया गया। सड़क पर खड़े वाहनों की वजह से शाम को एक बार फिर जाम जैसे हालात बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वनवे लागू करने की तैयारी
नोएडा को गाजियाबाद से जोड़ने वाले इस मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस वन वे व्यवस्था लागू करने का प्लान बना रही है। एसपी ट्रैफिक अनिल कुमार झा ने बताया कि नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट तैयार होने के बाद इस मार्ग पर ट्रैफिक का बेतहाशा दबाव बढ़ जाएगा। ऐसे में वनवे से ही इससे निपटा जा सकता है। नोएडा से गाजियाबाद की ओर जाने वाले वाहन खोड़ा मार्ग से होकर जा सकेंगे जबकि हाईवे से नोएडा की ओर आने वाले वाहनों को एनआईबी और इंडस वैली तिराहे से बायीं ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। वाहन स्टेलर पार्क से दायीं ओर मुड़कर वापस लेबर चौक-मामूरा मार्ग पर आ सकेंगे। दूसरा विकल्प सीधे मामूरा और फोर्टिस अस्पताल की तरफ जाने का भी होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें