फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रूपवास बाईपास की सड़क धंसी, भारी वाहनों पर लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। जीटी रोड को ग्रेटर नोएडा से जोड़ने के लिए बनाए गए रूपवास बाईपास की सड़क तीन दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बरसात से धंस गई है। इससे आने जाने वाले वाहनों के लिए बेहद खतरा बना है। पुलिस में दोनों तरफ से भारी वाहनों पर रोक लगा दी। प्राधिकरण ने मरम्मत शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पिछले तीन दिनों से मूसलाधार बरसात होने के चलते जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दादरी में जल भराव हो गया। इससे लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार को दोपहर में हुई मूसलाधार बरसात के कारण रूपवास बाईपास की सड़क दोनों तरफ से धंस गई है। सड़क की मिट्टी गिरने की आवाज तेज होने पर आसपास के लोग पहुंच गए। सड़क धंसने की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रेटर नोएडा की तरफ से आने वाले वाहनों को आरओ बी पुल के पास से रोक दिया।
दूसरी तरफ जीटी रोड से आने वाले वाहनों को रोककर डाइवर्जन करा दिया। घटना की सूचना ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अधिकारियों को दी गई। हालात को देखते हुए प्राधिकरण अधिकारी व कर्मचारी रात्रि में ही पहुंच गए। तत्काल मरम्मत करने का कार्य जेसीबी मशीन को बुलाकर शुरू करा दिया गया। पुलिस ने दोनों तरफ से भारी वाहनों पर रोक लगा दी गई है। केवल हल्के वाहनों को ही निकाला जा रहा है। सड़क धंसने के स्थान पर युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कर दिया है। अन्य सड़क की मिट्टी का कटान होने से रोका जा सके। ग्रेनो प्राधिकरण के साइड प्रभारी सनी भाटी का कहना है कि सड़क की मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। सड़क में होने वाले अन्य जगहों के कटान को रोका जा सके। वहीं भारी वाहनों पर रोक लगा दी गई है। जिससे वजन के चलते सड़क अन्य जगह से न धंस जाए। जल्द ही मरम्मत कार्य को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें