फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आरडब्लूए पदाधिकारियों को किरायेदारों का सत्यापन कराने को कहा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस की एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बृहस्पतिवार को सोसाइटियों के आरडब्लूए अध्यक्षों, पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी की। गोष्ठी के दौरान सभी लोगो से कानून व्यवस्था व यातायात व्यवस्था को लेकर बात हुई। लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया। संबंधित को समस्याओं के जल्द निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया। सभी सभी लोगो को सोसाइटी में रहने वाले किरायेदारों का सत्यापन कराने के लिए कहा गया। साथ ही कहा गया कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर उसकी सूचना पुलिस को दे। सोसाइटियों के बाहर कैमरे लगवाएं। इसके साथ ही साइबर सुरक्षा व महिला संबंधी अपराधों से बचाव को लेकर जानकारी दी गई। इस मौके कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें