फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: जेवर में बारिश के बाद मकान की छत ढही, मलबे में दो बच्चे समेत तीन दबे, अस्पताल में भर्ती

Sun, 14 Aug 2022 10:05 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, जेवर

सार

छत गिरने के बाद मची चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने मलबे में दबे दोनों बच्चों और महिला को बाहर निकाला गया। तीनों को जहांगीरपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत खराब होने पर तीनों को खुर्जा के निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बारिश में गिरी मकान की दीवार। - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेवर तहसील के धनिसया गांव में रविवार सुबह शुरू हुई तेज बारिश के बाद मकान की छत और दीवार ढह गई। छत के मलबे में दो बच्चे और एक महिला दब गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत की और तीनों को मलबे से निकालकर खुर्जा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तीनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन


धनसियां गांव निवासी योगेश का गांव में मकान बना हुआ था। उसकी छत कच्ची थी। रविवार सुबह बारिश के बाद मकान की छत और एक दीवार ढह गई। मकान के अंदर योगेश की पत्नी कविता, बेटा लोकेश और योगेश के भाई ऋषिपाल का बेटा सोमू मलबे में दब गए।

छत गिरने के बाद मची चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने मलबे में दबे दोनों बच्चों और महिला को बाहर निकाला गया। तीनों को जहांगीरपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत खराब होने पर तीनों को खुर्जा के निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


एडीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि घायल महिला व उसके बेटे लोकेश को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वही, 4 वर्ष के बच्चे सोमू उर्फ श्याम सिंह के सिर में चोट होने के चलते इलाज किया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस व प्रशासन की टीम ने हालात का जायजा लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें