फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 10 से, 40 से अधिक स्केटर्स लेंगे हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 10 और 11 अप्रैल को तीसरी जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप आयोजित होगी। प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग की विभिन्न आयु वर्ग कैटेगरी में मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

ग्रेनो रोलर स्केटिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के बारे में एसोसिएशन के अध्यक्ष आकाश रावल ने बताया कि इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में ग्रेनो रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स अकादमी के 40 से अधिक खिलाड़ी भी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से न केवल बच्चों में खेल भावना विकसित होती है, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य को हासिल करने की प्रेरणा भी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें