फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लोटस वैली स्कूल ने जीती मोटिवेशन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार से दो दिवसीय चौथी ग्रेनो मोटिवेशन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल नोएडा ओवरऑल विजेता रही। इसमें जिले भर से कई अकादमी व स्कूलों से 500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।



जिला रोलर स्केटिंग संघ के अध्यक्ष आकाश रावल ने बताया कि ग्रेनो रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से 30 से 31 अगस्त तक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित चौथी ग्रेनो मोटिवेशन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में लोटस वैली स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर राय स्पोर्ट्स अकादमी नोएडा और तीसरे स्थान पर लियोंज स्पोर्ट्स क्लब गाजियाबाद की टीम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दिल्ली, आगरा, मेरठ, बरेली, मोदीनगर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा से कई स्कूल व अकादमी से एजस्टेबल, क्वाड, टॉय इनलाइन और इनलाइन में बालक व बालिका वर्ग में 4 वर्ष से लेकर 20 वर्ष तक के 582 खिलाड़ियों ने भाग लिया। संघ के आयोजन समिति के सदस्य अनुज रावल ने बताया कि इस चैंपियनशिप का उद्देश्य खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाना और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए निखारने का था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें