फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 125 किग्रा में रोहित और 96 किग्रा में साहिल ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
-द्रोण मेले में चल रहे कुश्ती का फाइनल जीतने वाले दोनों पहलवानों को नकद पुरस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। कस्बे में श्री द्रोणाचार्य प्रांगण में चल रहे मेले के कुश्ती दंगल के फाइनल मुकाबले में बुधवार को 125 किग्रा भार वर्ग में रोहित और 96 किग्रा भार वर्ग में साहिल दलाल ने स्वर्ण पदक व 51 हजार रुपये का इनाम हासिल किया है। आयोजक समिति ने विजेता पहलवानों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


आयोजकों ने बताया कि 96 व 125 किलो भार वर्ग के पहलवानों के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में 51, 20 व 10 हजार रुपये की कुश्ती हुई। फाइनल में 125 किलो में दूसरे स्थान पर रहे आकाश भाटी और 96 किलो में लक्ष्य सहरावत को रजत पदक व 20 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 125 किलो में तीसरे स्थान पर रहे अतुल मलिक व मनुज पहलवान और 96 किलो में रमेश पहलवान व निखिल पहलवान को कांस्य पदक व 10 हजार रुपये का इनाम दिया गया। फाइनल मुकाबले का शुभारंभ जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने किया। इस मुकाबले को देखने के लिए 20 हजार से अधिक लोग द्रोण मेले में शामिल हुए। अब महिला कबड्डी का महा मुकाबला होगा, जिसमें कई प्रदेशों की महिला खिलाड़ी शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें