फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वर्ल्ड वुशू चैंपियनशिप में रोहित ने जीता कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड वुशू चैंपियनशिप में रोहित ने जीता कांस्य
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के वुशू खिलाड़ी रोहित कुमार भाटी ने जॉर्जिया में आयोजित वर्ल्ड वुशू चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। रोहित पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल हुए थे। जॉर्जिया के बुतामी में 1 से 6 अगस्त तक वर्ल्ड वुशू चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में कई देशों से हजार से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए। ग्रेटर नोएडा के पंचायतन इनायतपुर गांव निवासी रोहित भाटी ने पहले मुकाबले में जॉर्जिया के खिलाड़़ी को 2-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में खिलाड़ी को हार मिली। रोहित कोच प्रवीण कुमार की देखरेख में वुशू के गुर सीखते हैं।

शिवानी ने जैवलिन स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर की एथलीट शिवानी नागर ने दिल्ली में आयोजित प्रदेश स्तरीय जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में 250 से अधिक एथलीट शामिल हुए थे। दिल्ली एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से ईस्ट विनोदनगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बृहस्पतिवार को प्रदेश स्तरीय जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता का आयोजित हुई थी। ग्रेटर नोएडा के कनारसी गांव निवासी शिवानी नागर ने जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक हासिल किया। एथलीट सेक्टर कोच मुन्नी नागर की देखरेख में एथलेटिक्स के बारीकियां सीखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैराकी प्रतियोगिता का समापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय अंतर्विद्यालयी तैराकी प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में जिले भर से 13 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। मीडिया प्रभारी प्रिया ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा तीन से 12 तक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 198 स्वर्ण पदक, 190 रजत पदक और 190 कांस्य पदक वितरित किए गए। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ रेणू सहगल ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें