फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फायरिंग और अवैध हथियार सप्लाई के आरोपी को जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। पटियाला हाउस कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ कोर्ट परिसर में पुलिस पर हुई फायरिंग और अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े एक गंभीर आपराधिक मामले में आरोपी भूपिंदर सिंह उर्फ भुप्पी को तीन साल बाद जमानत दी है।
विज्ञापन

पटियाला हाउस कोर्ट ने यह मामला वर्ष 2022 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की तरफ से दर्ज किया था, जिसमें भूपिंदर सिंह पर पंजाब के कुख्यात गैंगस्टरों लक्की पटियाल और दिनेश शर्मा उर्फ गांधी के साथ मिलकर साजिश रचने और अवैध हथियारों के नेटवर्क में समन्वय की भूमिका निभाने का आरोप है। अदालत ने पाया कि आरोपी के खिलाफ कोई प्रत्यक्ष साक्ष्य मौजूद नहीं है, उसके पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ और उसका नाम प्राथमिकी में भी नहीं था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें