रोहित शेट्टी, शिल्पा शेट्टी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, और विवेक ओबेरॉय अपनी एक्शन वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' के प्रमोशन के लिए गलगोटिया विश्वविद्यालय पहुंचे। गलगोटिया विश्वविद्यालय में सितारों ने बड़े उत्साह से अपनी अपनी इस वेब सीरीज का प्रमोशन किया।
गलगोटिया विश्वविद्यालय में बुधवार को बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, और विवेक ओबेरॉय अपनी 'इंडियन पुलिस फोर्स' नामक वेब सीरीज के प्रमोशन के लिए पहुंचे। विद्यार्थियों ने सभी कलाकारों के स्टेज पर पहुंचते ही गर्मजोशी के साथ उनका अभिवादन किया।
विज्ञापन
शिल्पा शेट्टी और अन्य कलाकारों ने कहा कि आने वाली 19 जनवरी से आप हमारी इस 'इंडियन पुलिस फोर्स' वेब सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर अवश्य देखें। मंच पर मूवी का ट्रेलर स्क्रीन पर दर्शकों को दिखाया गया।
गलगोटिया विश्वविद्यालय में सितारों ने बड़े उत्साह से अपनी अपनी इस वेब सीरीज का प्रमोशन किया। यह वेब सीरीज हमारे देश के भारतीय पुलिस अधिकारियों की कर्तव्य निष्ठा को नमन करती है। यह श्रृंखला रोहित शेट्टी और सुशांत प्रकाश द्वारा निर्मित और निर्देशित है।