फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े कलेक्शन एजेंट को डंडा मारकर साढ़े आठ लाख रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े सेक्टर-88 में कलेक्शन एजेंट को डंडा मार साढ़े आठ लाख रुपये लूट लिए। सोमवार दोपहर बाद हुई वारदात के बाद पुलिस के गश्त करने व अलर्ट रहने की पोल खुल गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बागपत निवासी जोगेंद्र कलेक्शन एजेंट का काम करता है। वह सेक्टर-88 मंडी के दुकानदारों से कैश कलेक्ट कर बैंक में जमा करता है। इसके बदले उसे कमीशन मिलता हैं। सोमवार दोपहर बाद करीब 4 बजे जोगेंद्र भंगेल व सेक्टर-88 से कई व्यापारियों से करीब साढ़े आठ लाख रुपये कलेक्ट कर बैग में रखकर बाइक से जा रहा था। सेक्टर-88 फूल मंडी के पास दो बाइक सवार चार बदमाशों ने उसे आगे पीछे से घेर लिया और डंडा मारकर साढ़े आठ लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। कैश लूट की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आननफानन में सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस की टीम ने पीड़ित जोगेंद्र से पूछताछ की और उसके आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की।
वारदात की जांच के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गई है। संयुक्त पुलिस आयुक्त लव कुमार ने बताया कि इस मामले में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को देर से दी थी। इसकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें