फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब उत्तर प्रदेश परिवहन की लग्जरी बसों में भी पेटीएम से बुक हो सकेंगी टिकट

Sun, 13 Oct 2019 01:42 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
बस टिकट। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने लग्जरी बसों में सफर करने वाले यात्रियों को दिवाली और छठ से पहले नई सुविधा प्रदान की है। इसके तहत नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो से लग्जरी बसों में सफर करने वाले यात्री अब पेटीएम ऐप से भी टिकट बुक करा सकेंगे।

विज्ञापन


नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो के प्रभारी की ओर से इस संबंध में भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। नोएडा डिपो के एआरएम अनुराग यादव ने बताया कि अभी तक परिवहन निगम की बसों में नेट बैंकिंग, क्रेडिट व डेबिट कार्ड और यूपीआई ऐप से ऑनलाइन बुकिंग होती थी। जबकि नोएडा और ग्रेटर नोएडा से सफर करने वाले लोग पेटीएम से भी टिकट बुक करने की मांग कर रहे थे।

इसे देखते हुए निगम के आला अफसरों को एक प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। उन्होंने फिलहाल गौतमबुद्धनगर के लिए प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। अब यहां के यात्री पेटीएम से भी टिकट बुक करा सकेंगे।
विज्ञापन


ट्रायल के बाद दी मंजूरी

पेटीएम की ओर से भी ऑनलाइन टिकट रिजर्वेशन को लेकर एक हजार से अधिक बसों में ट्रायल शुरू किया था। 15 दिन में 186 मार्गों पर यात्रियों ने पेटीएम ऐप से करीब 40 लाख रुपये के छह हजार टिकट बुक कराए थे। इस आंकड़े को देखकर निगम के अफसर भी खुश हैं।

कैश बैक की भी सुविधा

यूपी रोडवेज की स्लीपर या आरामदेय श्रेणी की 12 बसें, प्लेटिनम लाइन श्रेणी की करीब 81 वॉल्वो-स्कैनिया, 281 शताब्दी व पिंक (2 बाई 2) बसों और 252 जनरथ (3बाई2) बसों में पेटीएम ऐप से सीट बुकिंग हो सकेगी। इसमें यात्रियों को कैश बैक की सुविधा भी दी जा रही है। यह अलग अलग समय पर 25 फीसदी व 150 रुपये तक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें