फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डग्गार बसें कमा रहीं पैसे, रोडवेज गिन रहा घाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
- कम किराये का लालच देकर बसों में बैठा रहे सवारियां, हर माह रोडवेज को लाखों रुपये की क्षति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। परी चौक पर सारा दिन डग्गामार बसों का जमावड़ा रहता है। परिवहन विभाग के कार्रवाई नहीं करने से हर माह रोडवेज को लाखों रुपये की क्षति हो रही है। मनमाना किराया वसूलने से यात्री भी परेशान हैं। कई बार लोगों ने शिकायतें भी की हैं। ग्रेटर नोएडा के परी चौक से नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे, बुलंदशहर समेत बारह से अधिक स्थानों के लिए रोडवेज की बसों का संचालन होता है। सारा दिन परी चौक पर यात्री आते-जाते रहते हैं। इस स्थान से ही रोडवेज की बसों में यात्री सवार होते है।
परी चौक से नोएडा, आगरा, मथुरा, बुलंदशहर, एटा, मैनपुरी समेत अन्य स्थानों के लिए डग्गामार बसें लगी रहती हैं। कम किराया की आवाज लगाकर यात्रियों को बैठाते हैं। कम किराये के लालच में सवारियों को डग्गामार बसें ले जाती हैं। कई बार कम किराये के लालच में रोडवेज की बजाए निजी बसों में यात्री सवार हो जाते हैं। बाद में रास्ते में टिकट बनाने के दौरान मनमाना किराया वसूला जाता है। किराये के विवाद के चलते कई बार मारपीट भी चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री जयवीर ने बताया कि परी चौक से कानपुर के लिए रोडवेज का किराया 700 रुपये है। जबकि निजी बस चालक 650 रुपये में यात्री बैठाते हैं। बाद में 725 से लेकर 750 रुपये तक वसूलते है। पैसा नहीं देने पर सवारी को बीच में रास्ते में ही उतार देते हैं।


परी चौक पर सारा दिन डग्गामार बसों का जमावड़ा रहता है। रोडवेज को लाखों रुपये की क्षति हो रही है। -अनिल कुमार शर्मा एआरएम ग्रेटर नोएडा डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें