फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जीरो पॉइंट से निकल जाती है रोडवेज बस, इंतजार करते रह जाते हैं यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
-निजी बसों में यात्रा करने को हैं मजबूर, समस्या की आरएम से शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते से अलीगढ़ समेत अन्य स्थानों की बसें जीरो पाइंट से निकल जाती हैं। यात्री परी चौक बस स्टैंड पर इंतजार करते रह जाते है। मजबूरन उन्हें निजी बस में यात्रा करनी पड़ती है। परेशान लोगों ने इस मामले में रोडवेज के एआरएम से शिकायत कर समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

रोडवेज की बसें नोएडा बस स्टैंड से चलती हैं और नोएडा एक्सप्रेसवे के रास्ते से होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते से आगरा, एटा समेत अन्य रूटों पर जाती है। इन बसों को परी चौक से ग्रेटर नोएडा से यात्रियों को बैठाना होता है। कई बार नोएडा की ओर से आने वाली बसें सीधे यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो पाइंट से चली जाती है। इन बसों के सीधे चले जाने से ग्रेटर नोएडा से बैठने वाली यात्री इंतजार करते रह जाते है। यात्री जीतराम ने बताया कि ग्रेटर नोएडा से अलीगढ़ जाने वाले बसें कई बार जीरो पाइंट से ही निकल जाती है। परी चौक पर नहीं पहुंचती है। इसको लेकर कई बार उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के स्थानीय एआरएम से भी शिकायत की गई है। शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रेटर नोएडा डिपो के एआरएम अनिल कुमार शर्मा ने कहा, जीरों पाॅइंट से सीधे जाने वाली बसों को चिंहित किया जाएगा। उनके चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें