फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निर्धारित अवधि बीतने के बाद भी गड्ढा मुक्त नहीं हो सकीं सड़कें, 15 फीसदी कार्य शेष

विज्ञापन
विज्ञापन
- 75 किलोमीटर रह गया गड्ढामुक्त सड़क का कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में निर्धारित अवधि बीतने के बाद भी सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हो सकी हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में 85 फीसदी कार्य किया गया है। अब भी 15 फीसदी सड़कें गड्ढामुक्त नहीं हो सकी हैं। ऐसे में राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पेचवर्क का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने 30 अक्तूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए थे। लोक निर्माण विभाग के आंकड़ों के अनुसार दोनों खंड की लगभग 500 किलोमीटर सड़कों में पेचवर्क का कार्य किया जाना है। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड व निर्माण खंड ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए अभियान चलाया। निर्धारित अवधि बीतने के पांच दिन बाद भी महज 85 फीसदी कार्य ही हो सका है। वर्तमान में 15 फीसदी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का कार्य शेष पड़ा हुआ है। इस तरह से लगभग 75 किलोमीटर तक सड़कों की मरम्मत का कार्य शेष रह गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सितंबर माह से सड़क के पेचवर्क का कार्य शुरू किया था। इसमें सितंबर में गड्ढों की खोदाई कर कच्चे रूप में भरा गया। डामरीकरण करने के दौरान बारिश से कार्य प्रभावित हुआ। वहीं, अक्तूबर माह में भी कई बार बारिश हुई। मौसम खराब होने से कार्य नहीं हो सका था। अब कार्य तेज गति से चल रहा है। जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सड़कों के गड्ढे भरने का कार्य किया जा रहा है। बीच-बीच में बारिश होने से कार्य प्रभावित रहा है। मौसम साफ होते ही गड्ढ़ामुक्त का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
-रोहित त्रिपाठी, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें