फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: औद्योगिक प्लॉटों के आवंटन के लिए नहीं बना रोडमैप, स्कीम अटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक प्लॉटों के आवंटन के लिए नहीं बना रोडमैप, स्कीम अटकी
विज्ञापन

- शासन ने ई-नीलामी के माध्यम से औद्योगिक प्लॉटों के आवंटन पर लगाई थी रोक
- अप्रैल 2022 से पहले की नीति फिर से किया था लागू



माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के औद्योगिक विभाग के प्लॉट की स्कीम अटक गई है। आवंटन के लिए बनाए जाने वाले रोडमैप के अभाव में स्कीम लांच नहीं हो पा रही है। इससे पहले शासन ने नोएडा प्राधिकरण में औद्योगिक प्लॉटों के आवंटन के लिए ई-नीलामी का सहारा लेने पर रोक लगाई थी। इसके लिए बोर्ड बैठक के माध्यम से रोडमैप तैयार करने को कहा गया था। बोर्ड में इसका प्रस्ताव रखने के बाद प्राधिकरण एक कदम भी आगे नहीं बढ़ा।
नोएडा प्राधिकरण को शासन के आदेशों के अनुरूप रोडमैप तैयार कर हर बिंदु के लिए गाइडलाइन बनानी होगी। जिसके आधार पर प्राधिकरण आगे की स्कीमों को लांच कर प्लॉटों का आवंटन कर सकेगा। प्राधिकरण ने इससे पहले शहर के 18 प्लॉटों को स्कीम के लिए चिह्नित किया है।
विज्ञापन

दरअसल शासन ने तीनों प्राधिकरण की अप्रैल 2022 की नीति पर रोक लगा दी गई थी। आदेश में अप्रैल 2022 से पहले की नीति पर ही औद्योगिक प्लॉटों का आवंटन होने की बात कही गई थी। अब तीनों प्राधिकरणों में 04, 05 और 26 अप्रैल से पहले की स्थिति को बहाल कर दिया गया। अब पहले की नीति के आधार पर ही औद्योगिक प्लॉटों का आवंटन होगा। इससे पहले नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण में दिनांक 04, 05 और 26 अप्रैल 2022 की बोर्ड बैठकों में औद्योगिक भूखंडों को ई-नीलामी के माध्यम से लोगों को उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन



अब ड्रॉ और साक्षात्कार के जरिए होगा आवंटन
पहले की नीति के तहत 4000 वर्गमीटर तक के औद्योगिक प्लॉटों के आवंटन के लिए ड्रॉ का सहारा लिया जाता था। यही नीति अब फिर से लागू हो गई है। यानी अब छोटे उद्यमी भी प्लॉट पाने के लिए अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। वहीं 4000 वर्गमीटर से अधिक साइज के प्लॉट के लिए साक्षात्कार का सहारा लिया जाएगा। साक्षात्कार की प्रक्रिया में मानकों को अंकों के आधार पर तौला जाता है, जिसके ज्यादा अंक होंगे। उन्हें प्लॉट आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें