सीसीएयू : दाखिले का आज आखिरी मौका
चारों कॉलेजों में बीए, बीकॉम और बीएससी की करीब 700 सीटें खाली
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के संबद्ध कॉलेजों में दूसरी ओपन मेरिट लिस्ट के आधार पर शनिवार को दाखिले का आखिरी मौका है। इसके बाद छात्रों को सरकारी कॉलेजों में एडमिशन नहीं मिल सकेगा। सितंबर के दूसरे सप्ताह से नए सत्र की पढ़ाई शुरू होगी। जिले के चारों कॉलेजों में बीए, बीकॉम और बीएससी की करीब 700 सीटें खाली हैं।
सेक्टर-39 स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए, बीकॉम और बीएससी में 92 सीटें खाली हैं। जेवर महाविद्यालय में 426 में से 121 सीटों पर ही दाखिले हुए हैं और 305 सीटें खाली हैं। कुमारी मायावती बालिका महाविद्यालय में 639 सीटों में से 510 में दाखिले हुए हैं और 129 सीटें खाली हैं। इसके अलावा मिहिर भोज डिग्री कॉलेज में कुल 772 सीटों में से 592 पर ही दाखिले हुए हैं जबकि 180 सीटें खाली हैं।
इसमें सबसे ज्यादा बीए विभाग में सीटें खाली हैं। सेक्टर-39 स्थित डिग्री काॅलेज में 47, जेवर कॉलेज में 131, कुमारी मायावती कॉलेज में 90 और मिहिर भोज कॉलेज में 65 सीटें खाली हैं। बीकॉम और बीएससी में जेवर कॉलेज को छोड़कर अन्य कॉलेज में कम सीटें खाली हैं। ऐसे में बीकॉम और बीएससी में दाखिले में मुश्किल हो सकती है।
-
तीन सरकारी और एक अर्धसरकारी कॉलेजों में सीटों का आंकड़ा
कोर्स
सीट
दाखिले
रिक्त
बीए
1409
1076
333
बीकॉम
400
289
111
बीएससी बायोलॉजी
320
148
172
बीएससी गणित 320
230
90
-
स्नातक में दूसरी ओपन मेरिट के आधार पर शनिवार को दाखिले का आखिरी दिन है। इसके बाद दाखिले की प्रक्रिया बंद हो जाएगी। - डॉ. आरके गुप्ता, प्राचार्य, स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सेक्टर-39