फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क सुरक्षा जीव रक्षा पर प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा(संवाद)। सेक्टर 39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को प्राचार्य डॉ दिनेश चंद के दिशा निर्देशन में सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


इसके अंतर्गत पोस्टर, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में मुबासरा, चंचल सिंघल और स्वीटी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। निबंध लेखन प्रतियोगिता में संजना कुमारी प्रथम स्थान, गुलशन द्वितीय और चंचल सिंघल तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, रोड सेफ्टी क्विज में समरीन प्रथम, स्वीति शर्मा और परी दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। प्राचार्य डॉ दिनेश चंद ने कहा कि सड़क सु्रक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का संकल्प है। संचालन डॉ कविता चौधरी, डॉ रेनू तोमर और डॉ अपर्णा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें