फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: चार साल से टूटी है पर्थला चौक को डीएमई से जोड़ने वाली सड़क, 50 मीटर में 50 गड्ढे, व्यापारी भी परेशान

Thu, 14 Aug 2025 11:06 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

गड्ढों में ई-रिक्शा या अन्य वाहन अक्सर फंस जाते हैं। कई बार ई-रिक्शे पलट चुके हैं जिससे यात्री घायल हो गए। मेरठ की ओर से आने वाले वाहनों को पर्थला चौक पहुंचने में 10 से 20 मिनट लगना चाहिए लेकिन खराब रास्ते की वजह से करीब एक घंटे का वक्त लग जाता है।
विज्ञापन
बदहाल पड़ी सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) से पर्थला चौक को जोड़ने वाले रास्ते पर 50 मीटर में 50 छोटे-बड़े गड्ढे हैं। इस सड़क पर अक्सर जाम लग जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब चार साल से यह मार्ग टूटा हुआ है। बारिश के बाद स्थिति और खराब हो जाती है। गड्ढों में जब बारिश का पानी भर जाता है तो हादसे का भी खतरा रहता है। 

विज्ञापन


लोगों ने कहा कि इन गड्ढों में ई-रिक्शा या अन्य वाहन अक्सर फंस जाते हैं। कई बार ई-रिक्शे पलट चुके हैं जिससे यात्री घायल हो गए। मेरठ की ओर से आने वाले वाहनों को पर्थला चौक पहुंचने में 10 से 20 मिनट लगना चाहिए लेकिन खराब रास्ते की वजह से करीब एक घंटे का वक्त लग जाता है।

व्यापारी भी परेशान
सेक्टर-63 छिजारसी निवासी दिनेश कुमार गोयल ने बताया कि वह किराये पर दुकान लेकर भवन निर्माम सामग्री बेचते हैं। मार्ग पर पानी भरने की वजह से इस मौसम में ग्राहक बेहद कम आ रहे हैं। ऐसे में चार-पांच लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। सेब व्यापारी ने बताया कि कुछ दिनों पहले इस मार्ग पर सेब से भरा उनका लोडर गड्ढे में फंसकर पलट गया। इससे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें