- सफीपुर गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सफीपुर गांव के पास हुए सड़क हादसे में दिल्ली महिपालपुर निवासी युवती अदिति मुखर्जी की मौत हो गई। परिजनों ने नॉलेज पार्क कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
अरिंदम मुखर्जी ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन अदिति रविवार को ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में एक शो करने के लिए निकली थीं। वह बाइक टैक्सी से आ रही थीं। सफीपुर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे शारदा अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवती ने हेलमेट पहना था कि नहीं। वहीं वहीं कोतवाली प्रभारी सर्वेश चंद्र का कहना है कि केस दर्ज कर घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी के जरिये मामले की जांच की जा रही है।