ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने करीब एक माह बाद वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि बुलंदशहर के खानपुर जाडौल निवासी संदीप का आरोप है कि उसका भाई गौरव 5 सितंबर को बाइक से सामान लेकर जा रहा था। वह फि्लपकार्ट कंपनी में डिलीवरी बॉय था। 5 सितंबर के सिग्मा वन गोल चक्कर के पास एक अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
तीन पर मारपीट का आरोप
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर के वाल्मीकि मोहल्ला निवासी सुनीता का आरोप है कि 24 अगस्त को वह दोपहर में घर में कपड़े सुखा रही थी। तभी आरोपी विशाल, सुभाष और सुनीता निवासी सूरजपुर ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसे और पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला की शिकायत पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।