दादरी। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर दादरी रेलवे स्टेशन के समीप मुरी एक्सप्रेस ट्रेन में चेन पुलिंग कर दी गई। आरपीएफ ने चेन पुलिंग के मामले में आरोपी को पकड़ लिया। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर शाम को दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर मुरी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18309 जा रही थी। जब वह दादरी रेलवे स्टेशन के समीप पहुंची तो कोच संख्या वन से चेन पुलिंग कर दी गई। जिससे एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन के समीप रुक गई। सूचना पाकर पहुंची आरपीएफ ने फतेहपुर के किशनपुर गांव निवासी अनुज कुमार को पकड़ लिया। पूछताछ में बताया कि वह एनटीपीसी में भर्ती में शामिल होने जा रहा है। जल्दी पहुंचने को लेकर चैन पुलिंग की। संवाद