फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्राधिकरण के ओएसडी की कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन




प्राधिकरण के ओएसडी की कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, दो घायल
-बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात मिगसन गोल चक्कर के पास हुआ हादसा
-ग्रेनो प्राधिकरण के नाम पंजीकृत है कार, घटना के समय ओएसडी कार में नहीं थे सवार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ओमीक्राॅन तीन स्थित मिगसन गोलचक्कर के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोंटे आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं कार चालक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि कार ग्रेनो प्राधिकरण के नाम पंजीकृत है। कार ओएसडी की है, लेकिन घटना के समय वो कार में मौजूद नहीं थे। चालक कार चला रहा था।
विज्ञापन

गाजियाबाद के साहिबाबाद गरिमा गार्डन के रहने वाले यूनुस और साहिल दोनों इंटीरियर डिजाइनिंग का काम करते हैं। रविवार रात कासना स्थित एक कंपनी से ड्यूटी करने के बाद घर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि जैसे ही वो सेक्टर ओमीक्रॉन-3 के पास मिगसन गोल चक्कर के पास पहुंचे तो गलत दिशा में आ रही एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। कार पर नीली बत्ती लगी थी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और चालक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं चालक निलेश निवासी सिद्धार्थनगर को मेडिकल कराने के बाद गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि कार प्राधिकरण के नाम पंजीकृत है। इस समय ओएसडी प्रयोग करते हैं, लेकिन घटना के समय कार में ओएसडी मौजूद नहीं थे। आरोपी चालक इस समय ओमीक्रॉन वन ए सेक्टर में रह रहा है। वो कार लेकर अपने घर जा रहा था। मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें