फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रक और महिंद्रा वीरो गाड़ी की टक्कर से परिचालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक और महिंद्रा वीरो गाड़ी की टक्कर से परिचालक की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर धूम मानिकपुर गांव के समीप ट्रक और महिंद्रा वीरो गाड़ी की टक्कर हो गई। टक्कर से परिचालक की मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निदेशक अमित कुमार ने बताया कि दिल्ली के बेगमपुर निवासी राजवीर सिंह परिवार के साथ रहते हैं। उनका भाई सनी कुमार 5 सितंबर को अपनी महिंद्रा वीरो गाड़ी लेकर हाथरस से दिल्ली आ रहे थे। उनके साथ परिचालक मनोज कुमार भी थे। जब बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर धूम मानिकपुर गांव के समीप पहुंचे तो ट्रक से टक्कर हो गई। चालक सनी कुमार व मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। सूचना पाकर परिजन भी पहुंच गए। घायलों की हालत बिगड़ती देख नोएडा के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर परिचालक मनोज की मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट घायल के भाई ने ट्रक नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें