फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दहेज की मांग पर महिला को मारपीट कर घर से निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग पर महिला को मारपीट कर घर से निकालने का आरोप
विज्ञापन

-कोर्ट के आदेश पर महिला थाने में दर्ज हुआ केस, पुलिस ने जांच शुरू की

माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। दहेज की मांग पूरी न होने पर एक महिला को मारपीट कर घर से निकाले जाने का आरोप उसके पति समेत छह ससुरालीजन पर लगा है। कोर्ट के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने यह केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक निवासी महिला की शादी नवंबर 2023 में दिल्ली बुराड़ी के प्रशांत से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पति प्रशांत, ससुर राकेश, सास आशा, ननद शिखा व लक्ष्मी व ननदोई रवि दहेज को लेकर ताने मारने लगे थे। अतिरिक्त दहेज में एक स्कार्पियो कार व 11 लाख रुपये की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को गर्भवती अवस्था में घर से निकाल दिया था। कुछ दिनों बाद महिला ने बेटे को जन्म दिया था। बेटा होने के बाद भी परेशान करना जारी रहा। आरोप है कि जुलाई 2025 को मारपीट कर घर से निकाल दिया। डीसीपी महिला प्रीति यादव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर महिला थाने में यह केस दर्ज हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें