फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर से होमगार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर से होमगार्ड की मौत
विज्ञापन

-सेक्टर-63 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से होमगार्ड की मौत के मामले में सेक्टर-63 थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर की है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुटी है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के जलालपुर गांव निवासी ललित कुमार ने बताया कि उनके भाई वीर सिंह होमगार्ड थे और वर्तमान में ड्यूटी सेक्टर-20 थाने में लगी थी। 18 अप्रैल की शाम करीब छह बजे वीर सिंह अपनी ड्यूटी खत्म कर घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि वीर सिंह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल होमगार्ड को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार होने में कामयाब रहा। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें