संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। हिन्दू गर्ल्स काॅलेज जगाधरी के गृह विज्ञान विभाग ने आईक्यूएसी एवं आईआईसी के तत्वावधान में सितंबर को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाने के लिए स्वस्थ जीवन शैली के लिए सही भोजन करें थीम पर न्यूट्री फेस्ट का आयोजन किया। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में शिवांगी ने न्यूट्री प्रिंसेस, निहारिका ने एनर्जी स्टार और रिया ने फिटनेस क्वीन का खिताब हासिल किया।
कविता प्रतियोगिता में बीएचएससी प्रथम वर्ष की सिमरन को पहला पुरस्कार, शिवांगी को दूसरा पुरस्कार, खुशबू को तृतीय पुरस्कार, भाषण प्रतियोगिता में बीएचएससी प्रथम वर्ष की खुशी को पहला स्थान, तृतीय वर्ष की रितिका को दूसरा व प्रथम वर्ष की सिमरन को तृतीय पुरस्कार दिया गया। निर्णायक विशेषज्ञ डाॅ. सोनिया शर्मा और डाॅ. अंकिता ठाकुर रही। उप प्राचार्या अनुपमा गर्ग ने कहा कि संतुलित आहार स्वस्थ जीवन की नींव है। उन्होंने सभी छात्राओं को यह संदेश दिया कि हमें अपनी दिनचर्या में हरी सब्जियां, दालें, फल और दूध जैसी पौष्टिक वस्तुओं को शामिल करना चाहिए। रितु दुआ ने बताया कि न्यूट्री फेस्ट के आयोजन का उद्देश्य छात्रों में स्वस्थ आहार और जीवन शैली के बारे में जागरूकता बढ़ाना हैं।
बीएसी, गृह विज्ञान की छात्राओं ने पोस्टर और स्लोगन लेखन, पोषण पर रंगोली, स्वस्थ जीवन जीने में पोषण के महत्व पर प्रकाश डालने वाली कविताएं, भाषण सहित कई आकर्षक गतिविधियां में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पोषण से संबंधित एक खुली प्रश्नोत्तरी और मनोरंजक खेलों ने छात्रों के ज्ञान को और समृद्ध किया। डाॅ. नीतिका त्रिवेदी ने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों में पोषण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाते हैं। कॉलेज के अध्यक्ष राकेश मोहन ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना की।