फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गंदगी के कारण बीमारी फैलने का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की चर्चित सोसायटी गौड़ सिटी 2 में रहने वाले लोग गंदगी से परेशान हैं। गंदगी के कारण उन्हें बीमारी का खतरा सता रहा है। निवासियों ने सोसायटी के आस-पास मौजूद गंदगी और उससे निकल रहे कीड़े का फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करके ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


निवासी दीपक गुप्ता ने गंदगी का सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके लिखा है कि गौड़ सिटी 2 के गैलेक्सी शाॅपिंग काम्प्लेक्स के पास का हाल है। पिछले महीने एक्सीडेंट में यहां महिला की मौत हो गई थी। उसके बावजूद बड़ी नाली खुली और गंदगी जमा है। उनका कहना है कि 15 अगस्त और जन्माष्टमी का त्योहार आ रहा है। ऐसे में यहां सफाई बहुत जरूरी है। जानवरों का जमावड़ा लगता है। सुबह के समय लोग मार्निंग वाॅक पर नहीं निकल पाते है। यहां से निकलने वाले लोगों व सोसायटी के निवासियों में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। लगातार गंदगी से कीड़े निकल रहे है जो कि बीमारी का कारण बन सकते है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें