फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अवैध कट से हर दिन हादसों का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ओमीक्रॉन-1 में गौर अतुल्यम से सुपरटेक जार सोसाइटी की ओर जाने वाले रास्ते पर बना अनधिकृत कट लोगों की जान के लिए खतरा बना हुआ है। सर्विस लेन से 130 मीटर रोड पर निकलने के लिए बनाए गए इस कट पर वाहन चालक अचानक मुख्य सड़क पर पहुंच जाते हैं। इससे तेज रफ्तार वाहनों के साथ टक्कर का खतरा बना रहता है। मंगलवार रात दो बाइक सवार ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते कट बंद नहीं कराया गया तो यहां बड़ा हादसा हो सकता है।
ओमीक्रॉन-1 निवासी अनुज ने बताया कि कट से निकलने वाले वाहन अचानक मुख्य सड़क पर आ जाते हैं। इससे पीछे या दूसरी ओर से तेज रफ्तार में आ रहे वाहनों को संभलने का मौका नहीं मिलता। मंगलवार रात भी दो बाइक सवार ट्रक की चपेट में आने से बच गए। हादसे में उन्हें हल्की खरोंचें आईं लेकिन गंभीर चोट नहीं लगी। उनका कहना है कि बाइक सवार ट्रक के नीचे आ सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने प्राधिकरण के संबंधित अधिकारियों से अनधिकृत कट को तत्काल बंद कराने की मांग की है। उनका कहना है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय सड़क पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें