संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के उभरते क्रिकेटर माही पाल देश की प्रतिष्ठित घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता रणजी ट्रॉफी में चौके-छक्के लगाते नजर आ सकते हैं। क्रिकेटर ने अरुणाचल प्रदेश में हुई अरुणाचल प्रीमियर लीग में बेहतर प्रदर्शन चयनकर्ताओं का अपनी ओर ध्यान आकर्षित किया है।
उन्होंने इस लीग में कुरुंग ब्लास्टर टीम का प्रतिनिधित्व किया था। लीग के दौरान क्रिकेटर ने लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें रणजी ट्रॉफी टीम में जगह मिली। माही पाल वर्तमान में मलकपुर गांव स्थित देवराज स्पोर्ट्स क्लब में नियमित अभ्यास कर रहे हैं जहां वे अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में बल्लेबाजी और फील्डिंग की बारीकियां सीख रहे हैं।
कोच रजत यादव अनुसार, माही पाल की बल्लेबाजी में आक्रामकता के साथ तकनीकी संतुलन भी देखने को मिलता है, जो उन्हें एक भरोसेमंद खिलाड़ी बनाता है।