फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शाक-भाजी और पुष्प प्रदर्शनी में जिला कारागार अव्वल, आठ पुरस्कार मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- कारागार परिसर की 21.50 एकड़ कृषि भूमि में उन्नत खेती का कमाल, जेल अधीक्षक को दी चल वैजयंती

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जनभवन लखनऊ में आयोजित शाक-भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में जिला कारागार गौतमबुद्ध नगर को पहला स्थान मिला।कारागार परिसर की 21.50 एकड़ कृषि भूमि में की गई शाक-भाजी और मशरूम की खेती को लेकर आठ पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। कारागार अधीक्षक बृजेश कुमार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रतिष्ठित चल वैजयंत प्रदान की। वहीं, कारागार महानिदेशक पीसी मीणा ने इसे सुधारात्मक प्रशासन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि पद्धतियों, श्रम-कौशल विकास और बंदियों के पुनर्वास से जुड़े ऐसे प्रयास अन्य कारागारों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें