फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उभरते खिलाड़ी : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं रुद्राक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
भंगेल निवासी 13 वर्षीय रुद्राक्ष कराटे में ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डैन खिलाड़ी हैं। सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में कक्षा आठवीं के छात्र रुद्राक्ष पिछले आठ साल से कराटे का अभ्यास कर रहे हैं। उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना और देश के लिए पदक जीतना है। रुद्राक्ष सेक्टर-82 स्थित ट्रेडिशनल शितो-यू कराटे-डो एसोसिएशन में कोच देश दीपक त्यागी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। वह रोजाना दो से तीन घंटे अभ्यास करते हैं। नियमित मेहनत और अनुशासन के दम पर उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा साबित की है। रुद्राक्ष ने जिला कराटे सिलेक्शन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा 11वीं नेशनल कोहशी काई कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक अपने नाम किया। वर्ल्ड मॉडर्न शोटोकान कराटे फेडरेशन इंडिया की प्रतियोगिता में भी उन्होंने रजत पदक हासिल किया। पिता देश दीपक त्यागी ने बताया कि वह रुद्राक्ष के कोच भी हैं। परिवार के प्रोत्साहन से उसे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। मां सोनिया त्यागी ने बताया कि वह बेटे की डाइट और अन्य जरूरतों का ध्यान रखती हैं, ताकि उसे अभ्यास और खेल के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन

रुद्राक्ष का सपना अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करना और देश के लिए पदक जीतना है। इसके लिए वह लगातार अभ्यास कर अपनी तकनीक और खेल कौशल को बेहतर बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें